फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Medical college without power for 36 hours due to a fault.

Kannauj News: फॉल्ट के चलते मेडिकल कॉलेज की 36 घंटे से बत्ती गुल

Mon, 28 Sep 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Medical college without power for 36 hours due to a fault.
तिर्वा। बारिश ने आम जनजीवन के साथ बिजली व्यवस्था को भी पूरी तरह चरमरा दिया। जलभराव के कारण अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप रही तो कहीं तेज हवा के चलते तार टूटने से बिजली गुल हो गई। इसका असर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी देखने को मिला। 36 घंटे तक बत्ती गुल होने से जेनरेटर का सहारा लेना पड़ा और बंद होते ही वार्डों में अंधेरा छा गया। स्वास्थ्य कर्मियों को टॉर्च में काम करना पड़ा।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में फॉल्ट के चलते 36 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं जेनरेटर के भरोसे संचालित करनी पड़ीं। लगातार चलने से अस्पताल प्रशासन के सामने ईंधन समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चुनौती बनी रही। बिजली समस्या से मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या के समाधान में देरी होने पर रविवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने डीएम से शिकायत की। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए और मेडिकल कॉलेज की लाइन को तिर्वा फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कराई।
विज्ञापन



लाइनमैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विद्युत निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे एक लाइनमैन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कर्मचारी यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि कर्मचारियों की कमी है तो व्यवस्थाएं कैसे दुरुस्त होंगी। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed