फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teacher who took job with fake records dismissed

Kannauj News: फर्जी अभिलेखों से नौकरी लेने वाला शिक्षक बर्खास्त

Thu, 08 Feb 2024 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Teacher who took job with fake records dismissed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। फर्जी प्रमाण पत्र की मदद से सरकारी अध्यापक बनने का मामला सामने आया है। जांच में मामला स्पष्ट होने के बाद आरोपी शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान नौकरी पाए आरोपी ने जिले में 37 महीने तक नौकरी की। उसकी तैनाती यहां सौरिख ब्लॉक के बीलमपुर प्राइमरी स्कूल में थी। बीएसए ने सौरिख के बीईओ को आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा है।

मूलरूप से फिरोजाबाद के जलेसर रोड शिवनगर निवासी देवेंद्र सिंह की सहायक अध्यापक के रूप में पांच दिसंबर 2020 को तैनाती मिली थी। उसे सौरिख ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल बीलमपुर के सहायक अध्यापक पद पर तैनात किया गया था। उसने सात दिसंबर को कार्यभार ग्रहण किया था। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि विभागीय जांच में सामने आया कि देवेंद्र सिंह की ओर से जो दस्तावेज जमा किए गए थे, वह फर्जी हैं। उसके हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र भी फर्जी थे। उसके आधार कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन करने पर नाम राजकुमार व पता आसदेवमई नूरपूर पोस्ट थानूमई थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद निकला। दस्तावेजों में दर्ज जन्मतिथि में गलत निकली। स्थाई पता, फोटो, स्कूल व पिता का नाम भी अलग-अलग निकला। बीएसए ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच के बाद बर्खास्त करने की कार्रवाई हुई है। अगर बर्खास्तगी पर आपत्ति हो तो वह बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के यहां अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन

तीन बार भेजी गई नोटिस, नहीं आया जवाब
बीएसए ने बताया कि मेरठ के क्षेत्रीय कार्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाण पत्र को फर्जी पाया गया। जांच में प्रमाण पत्र के फर्जी होने की जानकारी पर इन्हें अलग-अलग समय पर तीन बार नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा गया। उनकी ओर से कभी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया, न ही आधार अपडेट हिस्ट्री का प्रमाणीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 27 शिक्षक बर्खास्त
बीएसए ने बताया कि जिले में 69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाले देवेंद्र सिंह से पहले 26 लोगों का प्रमाण पत्र भी गलत पाया गया। जांच के बाद उन सभी को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। अब देवेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed