फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Action under the Gangsters Act taken against eight cattle smugglers.

Kannauj News: आश्रम में 2000 दुर्लभ प्रजाति के पौधों की वाटिका

Tue, 29 Sep 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Action under the Gangsters Act taken against eight cattle smugglers.
फोटो :17: वाटिका में गुड़हल पुष्प दिखाते बाबा आशुतोष महाराज। संवाद
तालग्राम। अमोलर विशोखर धाम आश्रम की 50 बीघा भूमि पर 27 ग्रह नक्षत्रों और 12 राशियों को साधने के लिए एक विशेष वाटिका तैयार हो रही है। इस बगिया में पूजन को अधिक फलदायी बनाने हेतु जरूरी फूल और पौधे लहलहा रहे हैं। यह वाटिका दुर्लभ प्रजाति के पुष्प, पत्ते और टहनियां उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन

बाबा सीताराम महाराज और उनके शिष्यों ने इस अनूठी बगिया को विकसित किया है। बाबा आशुतोष महाराज बताते हैं कि पंडित और पुरोहित अक्सर खास तरह के फूल-पत्तियां बताते हैं। ये पौधे आम आदमी को आसानी से नहीं मिलते और नई पीढ़ी उन्हें पहचानती भी नहीं है। वर्ष 2019 से आश्रम परिसर में दुर्लभ प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस बगिया में 2000 से अधिक फल-फूल वाले पेड़-पौधे लगे हैं।
विज्ञापन

पूजन के साथ उपचार में इस्तेमाल होने वाले पौधों की किस्में भी यहां हैं। जरूरतमंदों को पूजन के लिए पुष्प-पत्तियां और इलाज के लिए पौधे निशुल्क दिए जाते हैं। यह सब सेवाभाव के तहत उपलब्ध कराया जाता है। बाबा को बचपन से पेड़-पौधों से प्रेम था। उनकी दिनचर्या पौधों की देखरेख से शुरू होती है। दूसरों की जरूरत पूरी होते देख उन्हें आत्मिक तसल्ली मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटिका में मिलते अलग-अलग राशि व नक्षत्रों के पूजन के पेड़-पौधे और पुष्प
देवादास महाराज और बाबा मुंडन हरिसिंह दास ने बताया कि वाटिका में 27 नक्षत्रों के पूजन के लिए अलग-अलग पौधे और पुष्प हैं। भरणी नक्षत्र के लिए आंवला, कृतिका के लिए सात तरह का गुड़हल, रोहिणी के लिए जामुन, आद्रा के लिए शीशम, पुनर्वसु के लिए बांस, पुष्य के लिए पीपल, अश्लेखा के लिए नागकेसर, मघा के लिए वट, पूर्वा के लिए पलाश, उत्तरा के लिए पाकड़, हस्त के लिए रीठा, चित्रा के लिए बेल और स्वाति के लिए अर्जुन के पौधे हैं। इसके अतिरिक्त आम, कटैया, महुआ, चीड़, अशोक, कटहल, कदम, कैथा, बेर, मदार, गूलर, चंदन जैसे कई अन्य पौधे भी उपलब्ध हैं। ये सभी पौधे ग्रह नक्षत्रों और राशियों को अनुकूल करने की आराधना में सहायक होते हैं।

फोटो :17: वाटिका में गुड़हल पुष्प दिखाते बाबा आशुतोष महाराज। संवाद

फोटो :17: वाटिका में गुड़हल पुष्प दिखाते बाबा आशुतोष महाराज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed