फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Take the BP of the video after hearing the rebuke

Kannauj News: फटकार सुनते ही वीडीओ का बीपी लो

Fri, 26 Sep 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:10 AM IST
सार

जलालाबाद के विकास खंड कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका सिंह की तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों की फटकार और अधिक वर्कलोड के कारण उनका बीपी लो हो गया। इलाज के बाद उन्हें तीन दिन का अवकाश दिया गया है।

विज्ञापन
Take the BP of the video after hearing the rebuke

विस्तार

जलालाबाद। विकास खंड कार्यालय में गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारियों की विकास कार्यों के लिए चल रही समीक्षा बैठक में फटकार सुनते ही ग्राम विकास अधिकारी की हालत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें सीएचसी भर्ती किया गया। स्वास्थ्य ठीक होने पर उनकी छुट्टी कर दी गई। साथ ही उनको तीन दिन का अवकाश दिया गया है।
विज्ञापन

सभी ग्राम विकास अधिकारियों को खंड विकास कार्यालय पर बुलाया गया था। गांव में साफ सफाई को लेकर अधिकारी समीक्षा कर रहे थे, तभी खंड विकास अधिकारी मनोज पोरवाल ने ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका सिंह पर विकास कार्य में लापरवाही का आरोप लगाकर नाराजगी व्यक्त की। इस पर ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका सिंह का ब्लड प्रेशर लो हो गया। हालत खराब होते ही ग्राम विकास अधिकारी विनीत कुमार, प्रमोद यादव, पिंकी चक्रवर्ती, सिद्धार्थ राजपूत, सरमेंद्र, सुधीर ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. मनोज कुमार व डाॅ. पूनम ने उनका इलाज किया। इलाज के दो घंटे बाद आराम मिलने पर सीएचसी से छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

डाॅ. मनोज कुमार ने बताया कि ज्यादा सोचने से धड़कन बढ़ जाती और घबराहट होने लगती है। ग्राम विकास अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजे क्षेत्र में निकलना होता है। शाम सात बजे के बाद फ्री हो पाते हैं। न समय से खाना मिलता है, न पानी। खंड विकास अधिकारी मनोज पोरवाल ने बताया कि बैठक चल रही थी। दिक्कत होने पर ग्राम विकास अधिकारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। अब स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत लक्ष्मी राज यादव ने आराम करने के लिए तीन दिन का अवकाश देने की बात कही है। ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि उन्हें अधिक वर्क लोड की वजह से बीपी लो की समस्या आ गई थी। बीडीओ मनोज पोरवाल ने बताया कि बैठक के दौरान उन्हें बीपी लो की समस्या हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed