{"_id":"64b03e39e7b60b969e0210d4","slug":"students-said-to-the-minister-there-is-no-wi-fi-nor-library-in-the-college-kannauj-news-c-214-1-knj1003-472-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मंत्री से बोले छात्र, कॉलेज में वाई-फाई न ही लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मंत्री से बोले छात्र, कॉलेज में वाई-फाई न ही लाइब्रेरी
Thu, 13 Jul 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के सामने गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सवालों की झड़ी लगा दी। उनके सामने कॉलेज से जुड़ी समस्याओं को रखा। खुद ही उसके समाधान के सुझाव भी दिए। कॉलेज कैंपस में वाई-फाई की जरूरत पर जोर दिया और लाइब्रेरी शुरू करवाने की मांग की। संवाद कार्यक्रम के तहत पूछे गए सभी सवालों का मंत्री ने जवाब दिया और समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। मौका था तिर्वा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में संवाद कार्यक्रम का।
कॉलेज की निदेशक प्रो.रचना अस्थाना ने सभी शिक्षकों के साथ स्वागत किया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत के बाद शुरू हुए संवाद कार्यक्रम में छात्रों की समस्याओं को सुनते हुए मंत्री ने उनके समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन को निर्देशित किया। बारी-बारी से कई छात्रों ने संवाद कार्यक्रम में अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद निदेशक व फैकल्टी के साथ बैठक कर कॉलेज की समीक्षा की। कॉलेज में अधूरे पड़े निर्माण को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही कॉलेज में पड़े अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
छात्रों ने पूछे सवाल
कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा तान्या ने कैंपस में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाने पर जोर दिया। बताया कि पढ़ाई करने में बहुत दिक्कत होती है। छात्र अभय ने परिसर में बने हॉस्टल को जाने वाली सड़क की कमी बताई। बताया कि सड़क के न होने से बरसात के समय कीचड़ से होकर कमरे तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कॉलेज को बेहतर बनाने के लिए पूछे पांच समाधान
संवाद कार्यक्रम में मंत्री ने कॉलेज में सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर छात्रों से ही समाधान पूछे। कहा कि पांच समस्या और उनके समाधान बताएं। इस पर छात्रों बारी-बारी से कॉलेज की कमियां उजागर कर दीं। कॉलेज में लाइब्रेरी के न होने का जिक्र कर उसकी जरूरत पर जोर दिया। इसी तरह कोडिंग प्रतियोगिता समेत अन्य प्रतियोगिता, ऑडिटोरियम, एकेडमिक भवन व स्पोर्ट्स ग्राउंड की कमी को दूर करने की बात कही। मंत्री ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।