फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Started from Kannauj, Sheila Dikshit's political shift

कन्नौज से शुरू हुई थी, शीला दीक्षित की सियासी पारी

Fri, 15 Jul 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 15 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Started from Kannauj, Sheila Dikshit's political shift
कांग्रेस - फोटो : file photo
कांग्रेस की ओर से यूपी मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कन्नौज से की थी। इतना ही नहीं केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री रहने हुए उन्होंने कन्नौज में कई विकास कार्य कराए और दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते हुए भी यहां से नाता बनाए रखा। वर्ष 1984 के आम चुनाव में शीला दीक्षित ने कांग्रेस के टिकट पर कन्नौज संसदीय सीट से रिकार्ड मतों से जीती और राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री बनीं।
विज्ञापन


उनके कार्यकाल के दौरान ही निकटवर्ती औरैया जिले में उनके प्रयासों से एनटीपीसी व गेल प्रोजेक्ट की स्थापना की गई । कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र में लाख बहोसी पक्षी विहार व तिर्वा कस्बे में दूरदर्शन रिले टावर सेंटर उन्हीं की देन है। हसेरन में सीएचसी के अलावा जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर उन्हाेंने डामरीकृत कराया। उनके पति विनोद दीक्षित की मौत के बाद कन्नौज शहर में अस्पताल बना, जिसका नामकरण विनोद दीक्षित चिकित्सालय के रूप में हुआ।
विज्ञापन


कन्नौज मेंहदी घाट पर गंगा नदी पर बना पुल भी उनकी याद दिलाता है। वर्ष 1989 के हुए आम चुनाव में वह चुनाव हार गई। इसके बाद दिल्ली का रुख कर लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वह कन्नौज से रिश्ता बनाए रखीं। अब उन्हें यूपी सीएम पद का दावेदार घोषित किया गया है तो कन्नौज के लोग फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा का कहना है कि शीला दीक्षित की उम्मीदवारी कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी। प्रांतीय संचिव ऊषा दुबे ने कहा कि प्रियंका वाड्रा, राजब्बर व शीला दीक्षित की जोड़ी यूपी चुनाव में करिश्मा दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed