{"_id":"5de6a1fa8ebc3e549a775f49","slug":"sota-raha-parivaar-laakhon-ke-jevar-nagadee-le-gae-chor-kannauj-news-knp529893088","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर, नगदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर, नगदी ले गए चोर
विज्ञापन
बिखरा सामान दिखाते रामशंकर।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सोमवार रात क्षेत्र के ग्राम रामपुर निगोह में चोरों ने एक घर से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सुबह जागने पर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
रामपुर निगोह निवासी रामशंकर पुत्र अनोखेलाल ने बताया कि वह सोमवार रात परिवार के साथ सोए थे। घर के रास्ते चोर अंदर घुस आए। चोरों ने घर में रखे बिछिया, डेढ़ तोले का हार, सोने की दो अंगूठी, चांदी की पायल, बहू की झुमकी व छह हजार रुपये नगद पार कर दिए। सुबह जागने पर परिजनों ने सामान बिखरा देखा। तब वारदात की जानकारी हुई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।