{"_id":"62f2ae0ef8fed35dc154c642","slug":"shraddha-and-kartikeya-won-the-rakhi-making-competition-kannauj-news-knp7121207127","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बनाओ प्रतियोगिता में श्रद्धा व कार्तिकेय ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बनाओ प्रतियोगिता में श्रद्धा व कार्तिकेय ने मारी बाजी
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिशु वर्ग में श्रद्धा वर्मा व बाल वर्ग में कार्तिकेय दुबे ने बाजी मारी।
मंगलवार को मुख्य अतिथि प्रभात कुमार दुबे गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य आरती यादव व अनुप्रिया दुबे ने राखी बनाओ प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता संयोजक श्वेता गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई थी। शिशु वर्ग में श्रद्धा वर्मा प्रथम, दिब्सी द्वितीय, अर्जुन तृतीय, बाल वर्ग में कार्तिकेय दुबे व मानवी तिवारी ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय, रिया व प्रियंका ने तृतीय, किशोर वर्ग में जतिन प्रताप ने प्रथम, आशी मिश्रा ने द्वितीय, दिव्या ने तृतीय, तरुण वर्ग में अक्षर चौहान ने प्रथम, मयंक अग्निहोत्री व आंशी दीक्षित ने द्वितीय व माही मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह राठौर, संजय सिंह, अरुण प्रकाश, अनुराग त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।
बाजार में स्वदेसी राखियों की मांग
छिबरामऊ। नगर के मुख्य बाजार में कई जगह स्वदेसी राखियों की दुकानें सजी हुई हैं। दुकानों पर 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। जिसमें बच्चों के लिए कार्टून, डोरेमोन, म्यूजिकल, मोटू-पतलू, श्री गणेशा, क्रिस्टल व चंदन वाली राखियां भी उपलब्ध हैं। राखी के अलावा कपड़े, ज्वैलरी और श्रृंगार के सामान की भी बिक्री खूब हो रही है। (संवाद)