फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shouts will be heard in temples and verses will be heard in mosques

Kannauj News: मंदिरों में जयकारे और मस्जिदों में सुनाई देंगी आयतें

Mon, 20 Mar 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 20 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shouts will be heard in temples and verses will be heard in mosques
कन्नौज/तालग्राम। मार्च का समापन हिंदू धर्म के चैत्र नवरात्र और मुस्लिमों का पाक माह-ए-रमजान का संगम लेकर आएगा। 22 मार्च से नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं तो रमजान का चांद 22 या 23 मार्च को दिख सकता है। इसके लिए दोनों धर्मों की ओर से तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जहां एक ओर मंदिर में आरती के स्वर गूंजेंगे तो दूसरी ओर मस्जिदों में कुरान की आयतें सुनाई जाएंगी।
विज्ञापन

इस बार आस्था के दो पर्व एक साथ शुरू हो रहे हैं। चैत्र नवरात्र के केवल दो दिन ही शेष बचे हैं। इसी दिन या अगले दिन चांद का दीदार होते ही रोजे शुरू हो जाएंगे। उपवास और रोजा का अद्भुत संयोग देखने को मिलेगा। दोनों धर्मों का त्योहार एक साथ है।
विज्ञापन

दोनों त्योहार को नजदीक आता देख तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ सजावट का काम किया जा रहा है। मस्जिदों में रंग-रोगन का काम हो रहा है। उपवास और इफ्तार-सहरी को लेकर बाजार खाने-पीने चीजों से सज गए हैं। रमजान का चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानीमऊ आंदेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कौशल किशोर महाराज बताते हैं, कि इस बार के चैत्र नवरात्र 22 मार्च से प्रारंभ हो रहे हैं। इसी के साथ नवरात्र और रमजान कर संगम भी है, जो सद् भाव का संदेश देगा। हम सबको चाहिए कि मिलजुल कर ऊपर वाले की पूजा-इबादत की जाए इससे संसार में अमन चैन कायम रहें।


तालग्राम के रसूलाबाद जामा मस्जिद खतीवो इमाम मोहम्मद आरिफ रजा का कहना है कि रमजान का चांद 22 मार्च को दिख गया तो पहला रोजा 23 मार्च को होगा। ऐसा न होने पर अगले दिन पहला रोजा होगा। चांद दिखते ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाएगी। हर बालिग पर रोजा फर्ज है। रमजान में एक सवाब के बदले 70 सवाब मिलते हैं। रोजा केवल खाना का नहीं, बल्कि आंखों, नाक, हाथ-पैर से भी किसी को तकलीफ न देने का भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed