फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shared responsibility to remove malnutrition

कुपोषण हटाने को बांटी जिम्मेदारी

Tue, 07 Apr 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Tue, 07 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shared responsibility to remove malnutrition
डीएम ने जनपद में बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने के लिए राज्य पोषण मिशन के तहत कुपोषण उन्मूलन अभियान के लिए अफसरों को जिम्मेदारियां बांटी हैं। इस अभियान को उन्नयन नाम दिया गया है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सीडीओ उदयराज यादव को योजना का सर्वेक्षण, कोष संकलन, टास्क फोर्स का गठन, साफ्टवेयर का निर्माण, सीएमओ को कुपोषित अति कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण, टीकाकरण, स्वास्थ्य योजनाओं का अभिलेखीकरण व प्रचार-प्रसार, परियोजना निदेशक को उन्नयन संस्था का गठन कर पंजीकरण कराने, आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार, कुपोषित चिह्नित बच्चों के परिवारों को आवास, शौचालय से लाभांवित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह को कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों का चिह्नीकरण, अभिलेखीकरण, साफ्टवेयर का निर्माण, शिकायतों सुझावों का पंजीकरण एवं निराकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों की साज-सज्जा, डीपीआरओ को आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार, शौचालय-पेयजल की सुविधा का सर्वे कराना, पात्रता के आधार पर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित कराने का काम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बीएसए रामकरन यादव को विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का बेहतर ढंग से संचालन कराने, डीएसओ संतोष सिंह को कुपोषित व अति कुपोषित परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने, जिला प्रशिक्षण अधिकारी को प्रशिक्षण प्रदान करने व लोगों को जागरूक करने तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल डीएम के निर्देशन में उन्नयन को साकार करने का काम करेंगे। जिला सूचना अधिकारी एके पांडेय उन्नयन का प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed