फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Security guard dies of cold milk into dairy

दूध डेरी में सिक्योरिटी गार्ड की ठंड से मौत

Tue, 10 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 10 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Security guard dies of cold milk into dairy
जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दूध डेरी पर सोमवार की रात सिक्योरिटी गार्ड की सर्दी लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी तिर्वा व इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र ढिपिया निवासी राम सरन राजपूत (50) तीन साल से गसीमपुर गांव स्थित पराग दूध उत्पादन एवं अवशीतन केंद्र पर गार्ड था। सोमवार को शाम चार बजे से 12 बजे तक उसकी ड्यूटी थी। रात करीब 10 बजे रामसरन को तेज खांसी आई और उसकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


केंद्र पर तैनात राकेश ने गसीमपुर गांव में फोन कर सूचना दी। ग्रामीण दूध डेरी पहुंचे और 108 नंबर एंबुलेेंस से मेडिकल कालेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वे शव लेकर दुग्ध डेरी चले आएं। उधर सूचना पर उमर्दा चौकी प्रभारी उमेश चंद्र चौरसिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ठंड से गार्ड की मौत की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी तिर्वा राजेश कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, परिजन मौत का कारण ठंड लगना बता रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आर्थिक सहायता के संबंध में कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed