{"_id":"67cb3db8179dc1e0d00ceb94","slug":"scorpio-collided-with-the-bike-two-brothers-died-kannauj-news-c-214-1-knj1005-126673-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, दो भाइयों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, दो भाइयों की माैत
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजनों की भीड़।
- फोटो : अस्पताल में मौजूद परिजनों की भीड़।
सौरिख। बहन की ससुराल जाते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो ने युवकों की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई जबकि छोटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कानपुर में इलाज के दाैरान उसकी भी माैत हो गई। एक साथ दो बेटों की माैत से परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मतापुर निवासी राजवीर शाक्य (56) प्राइवेट शिक्षक थे। परिजनों ने बताया कि राजवीर की बहन गोदावली की ससुराल सौरिख क्षेत्र के ग्राम सरवा में है। बहन के ससुर बेंचेलाल की तबीयत खराब होने पर राजवीर बाइक से छोटे भाई प्रभाकर उर्फ गुड्डू शाक्य (50) के साथ उन्हें देखने जा रहा था। सौरिख-खड़िनी मार्ग पर सरवा गांव के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक समेत दोनों भाई दूसरी लेन में जा गिरे। हादसे में राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रभाकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक स्कार्पियो को लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस और बहन के घरवालों को दी। एंबुलेंस से दोनों भाइयों को सीएचसी लाया गया। वहां पर डॉक्टर ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रभाकर को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और प्रभाकर को कानपुर ले गए। वहां देर रात प्रभाकर की भी माैत हो गई। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।