{"_id":"769110c4681845e26dcbd1a628de72cb","slug":"school-managers-protecting-children-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की सुरक्षा में बरतें सतर्कता-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की सुरक्षा में बरतें सतर्कता-डीएम
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के आर्मी स्कूल में कुछ दिनों पहले हुई आतंकी घटना से सबक लेते हुए सोमवार को डीएम ने स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा में पूरी सतर्कता बरती जाए।
डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि स्कूल प्रबंधक विद्यालयों में तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगवा लें। यह घटनाओं को रोकने में मददगार साबित होता है। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में पूरी होशियारी के साथ कार्य किया जाए। चालकों को पुलिस वेरीफिकेशन कराकर ही रखें।
कई घटनाओं में देखा गया है कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोग चालक बनकर छिपे रहते हैं। स्कूल में आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ व रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। कहा कि स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य अपने कक्षों में डीएम, एसपी, फायर सर्विस, सीएमओ सहित अन्य अफसरों के नंबर लिखकर चस्पा करा दें।
विज्ञापन
उन्होंने एडिशनल एसपी को निर्देश दिए कि गैस से चलने वाले वाहनों को तत्काल बंद कराकर संबंधित लोगों को जेल भेजा जाए।
एडीएम रमेश चंद्र यादव ने कहा कि स्कूल प्रबंधक विद्यालयों में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती कर लें। एसडीएम अपने क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर लें। जेपीएस के प्रधानाचार्य ने कहा कि कई अभिभावकों ने प्राइवेट स्तर पर टैक्सी लगा रखी हैं।
डीएम ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि इन टैक्सियों के चालकों का वेरीफिकेशन कर लिया जाए। एडिशनल एसपी ने कहा कि जिला मुख्यालय के सात प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इनके माध्यम से मानीटरिंग कराई जा रही है।
जिले के अन्य स्थानों पर भी इस सिस्टम को डेवलप किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ करन सिंह व प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मोबीना कामरान, गुड्डू सक्सेना सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक मौजूद रहे।
-----------
मनचलों के खिलाफ करें कार्रवाई
डीएम ने निर्देश दिए कि इंटर कालेजों व महाविद्यालयों के इर्द-गिर्द मनचलों के लगने वाले जमावड़े को खत्म किया जाए। इन स्थानों पर छापेमारी कराकर ऐसे लोगों को जेल भेजें। साथ ही होटलों पर रात के समय आकस्मिक छापेमारी कराई जाए। यदि छापेमारी के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति मिले उसके खिलाफ कार्रवाई करें।