फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Satellite image shows stubble burning in the fields of four farmers

Kannauj News: सैटेलाइट से चार किसानों के खेत में जलती मिली पराली

Wed, 29 Oct 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Satellite image shows stubble burning in the fields of four farmers
कन्नौज। प्रतिबंध के बावजूद खेतों में पराली जलाने वाले चार किसानों को मंगलवार को उपग्रह (सैटेलाइट) से पकड़ा गया है, और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसकी निगरानी रखने के लिए कृषि और राजस्व विभाग के कर्मचारियाें की जिला, तहसील, ब्लाॅक और गांव स्तर पर निगरानी कमेटी बनाई गई है। साथ ही सैटेलाइट के माध्यम से भी इस पर नजर रखी जा रही है। पकड़े गए किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन



किसान धान की कटाई के बाद जल्दी रबी फसलों की बोआई के चक्कर में फसल अवशेष खेतों में जला रहे हैं। इसके पीछे किसानों में जागरूकता का भी अभाव है। अधिकांश किसानों को खेतों में पयार प्रबंधन के बारे में जानकारी ही नहीं है। जिले में पयार जलाने के चार मामले पकड़े गए हैं। सौरिख ब्लाक के डडौना में दो, हजरतपुर और उमर्दा के पछायेपुर्वा में एक-एक मामला सैटेलाइट के माध्यम से पकड़ा गया है। संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाने के लिए छिबरामऊ और तिर्वा एसडीएम को कृषि उप निदेशक संतोष कुमार ने पत्र भेजा है।
विज्ञापन

खेतों में पराली जलाए जाने के मामले में कृषि और राजस्व विभाग के कर्मचारियाें की जिला, तहसील, ब्लाॅक और गांव स्तर पर मिलकर कार्य कर रहे हैं। खेतों की ओर से धुआं उठते या सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंच रही है। विभागीय अधिकारियों को सैटेलाइट से भी आग लगाने की जानकारी मिल रही है। टीम की दबिश के दौरान ऐसे ही चार किसान पराली जलाते पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने हेक्टेयर के हिसाब से रखा जुर्माना
शासन ने इस बार दो एकड़ से कम भूमि वाले कृषक को पराली जलाने पर पांच हजार प्रति घटना जुर्माना देना होगा। दो से पांच एकड़ भूमि वाले कृषक पर 10 हजार रुपये प्रति घटना जुर्माना लगेगा। पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों पर 30 हजार रुपये प्रति घटना जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed