{"_id":"6809296c5b63d8ca5a031a0f","slug":"sapna-who-was-caught-in-the-border-dispute-appealed-to-the-sp-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-129000-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सीमा विवाद में फंसी सपना ने एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सीमा विवाद में फंसी सपना ने एसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन
कन्नौज। इंदरगढ़ थाना व जनपद औरैया थाना बेला पुलिस के सीमा विवाद के कारण एक लाख की टप्पेबाजी का मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़िता ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी विनोद कुमार ने इंदरगढ़ थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी सपना 21 अप्रैल को बेटे सत्यम के साथ एक शादी समारोह से बेला से ऑटो पर सवार होकर घर आ रही थी। ऑटो में पहले से ही दो अन्य लोग बैठे हुए थे। इन लोगों ने फतेहपुर बढ़नपुर वीरहार गांव के पास सपना को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। सपना के बेहोश होने पर उसके बैग से एक लाख के सोने के जेवर व एक हजार नकदी लेकर फरार हो गए। ऑटो चालक ने उसे गांव के बाहर हनुमान मंदिर के पास छोड़कर भाग गया। होश में आने पर सपना ने परिजनों को सूचना दी और उमर्दा चौकी पर घटना की जानकारी दी।
चौकी इंचार्ज ने उसे इंदरगढ़ थाने में भेज दिया। थाना पुलिस ने घटना स्थल औरैया जनपद के थाना बेला का बताकर उसे टरका दिया। सपना ने बेला थाने में जाकर तहरीर दी। वहां पुलिस ने घटनास्थल इंदरगढ़ का बताकर उसको वापस कर दिया था। एसपी ने पूरे मामले में जांच करवाकर मुकदमा दर्ज करवाने का भरोसा दिया।