फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sabhaasadon ne paalika get par lagaaya taala, naarebaajee

सभासदों ने पालिका गेट पर लगाया ताला, नारेबाजी

Mon, 23 Nov 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
sabhaasadon ne paalika get par lagaaya taala, naarebaajee
नगर पालिका गेट पर ताला लगाकर नाराजगी जताते सभासद। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के कई मोहल्लों में पेयजल संकट से नाराज सभासदों ने सोमवार को पालिका गेट पर ताला लगाकर आक्रोश जताया। नारेबाजी करते हुए कहा गया कि पालिका के लोग जनसुविधाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से करीब तीन दिनों से सरायमीरा इलाके में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं काजी टोला में स्थित नलकूप खराब हो गया है। इससे शेखाना, काजीटोला और मौसमपुर अल्हड़ में पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। सोमवार को इन इलाकों के सभासदों ने आक्रोश जताते हुए पालिका गेट पर ताला लगा दिया। करीब आधा घंटे तक ताला लगा होने से नगरपालिका के अंदर कई फरियादी भी फंस गए। सभासदों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पालिका अध्यक्ष जनहित के कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों में पिछले कई दिनों से पेयजल की समस्या है।
विज्ञापन

उन्होंने इस संबंध में पालिका अध्यक्ष को जानकारी दी। इसके बाद भी जलापूर्ति दुरुस्त नहीं की गई है। पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों के आश्वासन के बाद सभासदों ने ताला खोल दिया। इस दौरान सभासद पवन अवस्थी, अनिल कुमार, मनदीप कटियार, नफीस हाशमी और पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed