{"_id":"69e675198385aabd660979ea","slug":"roadways-bus-jostles-passengers-sweat-in-the-heat-kannauj-news-c-214-1-knj1008-147892-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: धक्का मार रोडवेज बस, गर्मी में यात्रियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: धक्का मार रोडवेज बस, गर्मी में यात्रियों के छूटे पसीने
Tue, 21 Apr 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो:17: भरी दोपहरी में बस को धक्का लगाकर चालू कराने का प्रयास करते यात्री। संवाद
कन्नौज। सिकंदरपुर-छिबरामऊ मार्ग पर धक्का मार रोडवेज बस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक खटारा बस बीच सड़क पर जवाब दे गई, इसके बाद यात्रियों को भीषण गर्मी में धक्का लगाना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सरकार और निगम की किरकिरी हो रही है।
सिकंदरपुर से छिबरामऊ की ओर जा रही कन्नौज डिपो की बस सोमवार सुबह करीब 11 बजे चलते-चलते अचानक सड़क पर रुक गई। चालक परिचालक ने काफी कोशिश की, लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं कर सके। हार मानकर चालक ने सवारियों से ही धक्का लगाने की गुजारिश की। इसके बाद एक-एक कर कई यात्री बस से नीचे उतरे और पूरी दम लगाकर बस को ढकेलने लगे। लेकिन बस स्टार्ट नहीं हो सकी।
डिपो से हर बस पूरी तरह जांच के बाद ही मार्ग पर रवाना की जाती है। यदि रास्ते में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। बस खराब होने की स्थिति में यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजा जाता है। यात्रियों की सुविधा और सुगम सफर हमारी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
-अभिषेक बाजपेई, एआरएम