फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report against six including husband on woman's death

Kannauj News: महिला की मौत पर पति समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 01 Aug 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 01 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Report against six including husband on woman's death
तिर्वा। विवाहिता की मौम मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरअसल एक दिन पहले रविवार देर शाम को कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी सूरज दयाल की पत्नी नीलम देवी (नन्ही ) का शव तिर्वा-कन्नौज मार्ग के ईशन नदी पुल के पास पेड़ से लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी मृतका के भाई प्रमोद कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए पति सूरज दयाल व परिवार के राधेश्याम, अमन, अनुज, सरबता व रामप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रमोद का कहना है कि बहन नीलम की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व सूरज दयाल के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में बहन को आए दिन मारता पीटता था। उसके दो लड़कियां एक लड़का है। कई बार बहन को जान से मार देने का प्रयास कर चुका है। प्रमोद ने बताया कि घटना के दिन गांव वालों ने फोन करके सूचना दी।

प्रमोद ने पुलिस को बताया कि उसके बहनोई व अन्य लोगों ने उसकी बहन को आत्महत्या करने के लिए विवश कर दिया। तब उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed