फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Poor progress on Family ID and CM Dashboard

Kannauj News: फैमिली आईडी और सीएम डैशबोर्ड की प्रगति फिसड्डी

Fri, 16 Oct 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Poor progress on Family ID and CM Dashboard
कन्नौज। जिले में फैमिली आईडी और सीएम डैशबोर्ड की प्रगति बेहद खराब मिलने पर प्रभारी सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई है। एक दिन के प्रभारी सीडीओ व परियोजना निदेशक डीआरडीए रामऔतार सिंह ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में प्रगति रिपोर्ट देखकर विभागों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने 30 अक्तूबर तक सभी विभागाध्यक्षों को प्रगति सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


फैमिली आईडी बनाने और सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की फीडिंग में जिला लगातार पिछड़ रहा है। शासन से बार-बार निर्देश मिलने के बावजूद अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कई विभागों ने लक्ष्य के सापेक्ष आधा काम भी नहीं किया है। इससे जिले की रैंकिंग पर भी असर पड़ रहा है। बैठक में प्रभारी सीडीओ ने कहा कि फैमिली आईडी सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इससे हर परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलना है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से काम अधूरा पड़ा है। वहीं सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति न दिखने से शासन स्तर पर जिले की छवि खराब हो रही है। परियोजना निदेशक डीआरडीए ने चेतावनी दी कि यदि 30 अक्तूबर तक प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही फील्ड में जाकर कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों की इस लापरवाही से आम जनता को भी परेशानी हो रही है। फैमिली आईडी न बनने से कई पात्र लोग योजनाओं से वंचित रह जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed