{"_id":"6ad12ab86ba430a8d908c3ec","slug":"food-department-conducts-raids-to-ensure-pure-food-products-during-navratri-four-samples-sent-for-kannauj-news-c-214-1-knj1008-157832-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नवरात्रि पर शुद्ध आहार के लिए खाद्य विभाग का छापा, चार नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नवरात्रि पर शुद्ध आहार के लिए खाद्य विभाग का छापा, चार नमूने जांच को भेजे
विज्ञापन
कन्नौज। नवरात्रि पर्व पर लोगों को शुद्ध, ताजा और गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। खाद्य अधिकारियों ने कई दुकानों का निरीक्षण करते हुए चार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार और अरविंद कुमार साहू ने नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान नीलकंठ ट्रेडर्स से सिंघाड़े का आटा और कुट्टू का आटा, मोहल्ला अजयपाल स्थित सुशील कुमार गुप्ता की दुकान से कुट्टू का आटा तथा प्रतीक गुप्ता की दुकान से बेसन का नमूना संदेह के आधार पर संग्रहित किया गया। साथ ही स्थानीय मंडियों में मिलावटी कुट्टू और सिंघाड़े के आटे की बिक्री रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को संग्रहित चारों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य कारोबारियों और आम लोगों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने नवरात्रि में कुट्टू व सिंघाड़े के आटे के प्रयोग में बरती जाने वाली सावधानियों, मिलावटी और रंगीन खाद्य पदार्थों के हानिकारक प्रभाव तथा मिलावट की स्थानीय स्तर पर पहचान की विधियों के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।