{"_id":"6ad12b16c7228f0bbd04ec2e","slug":"body-of-an-mca-student-found-in-a-hostel-room-in-noida-kannauj-news-c-214-1-knj1005-157857-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नोएडा में एमसीए के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नोएडा में एमसीए के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में मिला
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी एमसीए के छात्र निशांत शाक्य (21) का शव गुरुवार सुबह नोएडा में हॉस्टल के कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला।घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छात्र के कमरे से मोबाइल और लैपटॉप भी कब्जे में लिए हैं।
कस्बा सौरिख के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी अशोक कुमार शाक्य कस्बे में कंप्यूटर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका बेटा निशांत नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे निशांत का रूममेट किसी काम से बाहर गया था। वापस लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलने पर निशांत का शव पंखे के हुक से रस्सी के फंदे से लटका दिखाई दिया। यह देखकर रूममेट के होश उड़ गए।उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बेटे की मौत की खबर मिलते ही पिता अशोक कुमार शाक्य, मां आरती, छोटी बहन रिमी और सबसे छोटे भाई देव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन निजी वाहन से नोएडा के लिए रवाना हो गए। देर रात तक उनके वहां पहुंचने की संभावना जताई गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
*कंप्यूटर की दुकान चलाकर बेटे को पढ़ा रहे थे पिता*
निशांत के पिता अशोक कुमार शाक्य सौरिख कस्बे में कंप्यूटर की दुकान चलाते हैं। वह कंप्यूटर की मरम्मत कर परिवार का खर्च उठाने के साथ बड़े बेटे की पढ़ाई का खर्च भी वहन कर रहे थे। बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लगाए परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एमसीए की पढ़ाई कर रहे निशांत की मौत से परिवार सदमे में है। मां आरती, बहन रिमी और छोटे भाई देव का रो-रोकर बुरा हाल है।