फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cousin held young man captive and beat him; accused of attacking him with a knife

Kannauj News: चचेरे भाई ने युवक को बंधक बनाकर पीटा, चाकू से हमले का आरोप

Fri, 16 Oct 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Cousin held young man captive and beat him; accused of attacking him with a knife
तिर्वा। हरियाणा के गुरुग्राम में नौकरी करने वाले क्षेत्र के गुलरेहा गांव के युवक ने चचेरे भाई पर कमरे में बंधक बनाकर पीटने, 15 हजार रुपये छीनने और चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर युवक ने जान बचाई। इसके बाद वह गांव पहुंचा और गुरुवार को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


गुलरेहा गांव निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर नौकरी करता है। चचेरा भाई भी वहीं पर नौकरी करता है। दोनों अलग-अलग किराए के कमरों में रहते हैं। 14 अक्तूबर को चचेरे भाई ने कमरे पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर आरोपी ने बंधक बना लिया और पीटना शुरू कर दिया। चचेरे भाई ने 15 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर वहां से भागा और एक निजी अस्पताल में पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराने के बाद गांव गुलरेहा आ गया। कोतवाल संजय शुक्ल ने बताया कि घटना हरियाणा के गुरुग्राम की है। इसलिए मामले में संबंधित थाने से ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed