{"_id":"6714170bb69e36597a089e6a","slug":"railway-station-will-be-rejuvenated-with-rs-886-crores-kannauj-news-c-12-1-knp1075-868957-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रेलवे स्टेशन का 8.86 करोड़ से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रेलवे स्टेशन का 8.86 करोड़ से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
गुरसहायगंज। अमृत भारत योजना के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण हो रहा है। तेजी से चल रहे काम को देखते हुए दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन कार्य की गुणवत्ता को चेक किया जा रहा है।
8.86 करोड़ रुपये की लागत से स्थानीय रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। अमृत भारत योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण के कार्य को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां पर निर्माण के तहत यात्रियों के बैठने के लिए आधुनिक वेटिंग रूम, नया टिकट घर, कंट्रोल-रूम और आधुनिक शौचालय का निर्माण किया गया है। इन सभी का स्ट्रक्चर बनकर तैयार हो चुका है और वेटिंग रूम सहित अन्य स्थान पर फर्श बनाने के लिए मिट्टी का भराव किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन बनने के बाद एयरपोर्ट जैसा दिखेगा। इसके लिए रेडीमेड डिजाइन तैयार होकर आएगी और उसे नट-बोल्टों की मदद से कस दिया जाएगा। निर्माणकार्य देख रहे इंजीनियर मोहर सिंह ने बताया कि स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पूरे स्टेशन परिसर पर अब निर्माण कार्य समाप्त हो गया है। सिर्फ दीवारों पर टाइल और जमीन पर पत्थर लगने का काम शेष है, जो दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
-- -- -- -- -- -- -
गंगा के किनारे होगी फूलों व मसालों की खेती
- एमएसएमई के सचिव ने इत्र कारोबारियों से की वार्ता
- मसालों की खेती को स्थानीय स्तर पर कराने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। जिले में दो दिवसीय दौरे पर आए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव ने इत्र कारोबारियों के साथ बैठक कर इत्र उद्योग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने गंगा के किनारे फूलों की खेती और स्थानीय स्तर पर मसालों की खेती करने पर भी बल दिया।
शनिवार को एफएफडीसी में एमएसएमई के सचिव एससीएल दास ने इत्र कारोबारियों को बताया कि बेस ऑयल के रूप में संदल का विकल्प खोजा जाए। उन्होंने कहा कि फूलों और मसालों की खेती से फायदा होगा। इत्र एवं परफ्यूमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार पर बल दिया। प्रदीप कपूर ने चंदन के तेल और कस्टम में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। इत्र कारोबारियों ने मांग की कि इत्र का भारतीय मानक ब्यूरो में मानकीकरण किया जाए। इत्र उद्यमियों ने सब्जियों के भंडारण के लिए उन्नत कोल्ड स्टोरेज बनाए जाने की मांग की। बैठक में एफएफडीसी के प्रधान निदेशक डॉ. शक्ति विनय शुक्ला, डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, विवेक नरायन मिश्रा, प्रवीण टंडन, गौतम शुक्ला व विपूल कुमार मौजूद थे।