फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pot distribution dispute teacher leader at loggerheads

बर्तन वितरण के विवाद में भिड़े शिक्षक नेता

Sun, 25 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sun, 25 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pot distribution dispute teacher leader at loggerheads
जलालाबाद बीआरसी में समाजवादी मध्याहन भोजन वितरण में हंगामा - फोटो : Amar ujala

ब्लाक संसधान केंद्र पर बर्तन वितरण को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व शिक्षक नेता के बीच जमकर गाली-गलौज व धक्का-मुक्की हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला बोल दिया, अभिलेख फाड़ डाले। शिक्षकों ने एक दूसरे को अलग कराया। हंगामे के बाद बर्तन बांटने का काम बंद हो गया। देर शाम सुशील गुट ने पुलिस अधीक्षक को मामले में कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने बीएसए से शिकायत की है।

विज्ञापन


ब्लाक संसाधन केंद्र जलालाबाद में प्राथमिक व उच्च विद्यालयों के एनपीआरसी व हेड टीचरों को समाजवादी एमडीएम के तहत बच्चों को बर्तन दिए जाने थे। जिसके लिए बीआरसी परिसर में शिक्षक नेता सुशील यादव को बुलाया गया था। भीड़ ज्यादा होने पर शिक्षक नेता सुशील यादव ने बीआरसी अरुण सिंह से एनपीआरसी के माध्यम से बर्तन बांटने की सलाह दी। इसी बात को लेकर बीआरसी व कुछ शिक्षक में कहा सुनी होने लगी। बात बढ़ने पर शिक्षकों के बीच धक्का-मुक्की हुई और उन्होंने एक दूसरे का कालर पकड़ लिया।
विज्ञापन


इससे हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान उदय नारायण गुट के ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव लड़े मनोज यादव व महांमत्री डीएस चौहान आ गए और सुशील यादव गुट से वाद-विवाद होने लगा। आरोप है कि सुशील यादव ने डीएस चौहान का कालर पकड़ लिया। जिस पर मनोज यादव के बीच कहासुनी होने लगी। दोनो ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। इसी बीच किसी शिक्षक ने ब्लाक परिसर में सरकारी अभिलेख भी फाड़ डाले। झगड़े की सूचना पर कस्बे के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम दोनो पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। सुशील गुट ने पुलिस अधीक्षक कन्नौज व उदय नारायण गुट ने बीएसए अखंड प्रताप सिंह से शिकायत की है। बीएसए ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed