{"_id":"62ed71ebd2f4c219dc18c135","slug":"political-protest-kannauj-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp711437820","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई में घुसी महंगाई, सड़क पर निकले कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई में घुसी महंगाई, सड़क पर निकले कांग्रेसी
विज्ञापन
कन्नौज। खाद्य सामग्री पर जीएसटी लग जाने की वजह से रसोईघर की कई वस्तुएं महंगी हो गईं हैं। इसको लेकर कांग्रेसियों ने विरोध जताया है। पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर जीएसटी वापस लेने की मांग की गई।
शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नसरापुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। यहां से तिर्वा मार्ग होते हुए नारेबाजी कर कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने महंगाई वापस लेने की मांग की।
कांग्रेसियों ने कहा कि बेरोजगारी से नौजवान परेशान हैं। एलपीजी, डीजल व पेट्रोल के दाम पहले से ही बढ़ रहे थे। खाद, बीज व दवाइयां भी महंगी हो गईं हैं। अब तो जीएसटी लग जाने से दूध, दही, चाय, बिस्किट, आटा, चावल के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कहा कि किसान, मजदूर व नौजवान महंगाई से बहुत परेशान हैं, इसलिए खाद्य पदार्थों पर से जीएसटी हटाई जाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव विजय मिश्र, ऊषा दुबे, विनीता देवली, मुस्ताक अली, अयूब, संचित पाठक, रीना सिंह, दुलारे लाल, रामलखन, कुलदीप पांडेय, डॉ. जगन्नाथ राजपूत आदि मौजूद रहे।