फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   political,pradarshan,kannauj,kannauj news

जन अधिकार पार्टी का कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 01 Feb 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
political,pradarshan,kannauj,kannauj news
तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपते जन अधिकार पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। जन अधिकार पार्टी ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद 14 सूत्री मांग पत्र तहसीलदार को सौंपकर किसानों के हित में कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शाक्य, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी पुष्पलता व जिलाध्यक्ष मंजू कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अभिमन्यु कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शाक्य ने कहा कि नए कृषि कानून किसान विरोधी होने के साथ कालाबाजारी को बढ़ावा देने वाले हैं। खाद, बीज व कीटनाशक के लिए किसानों को लाठियां खानी पड़ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी सीबी सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुमित शाक्य, पूर्व जिला महासचिव प्रदीप शाक्य, विनय शाक्य, जगदीश शाक्य, विवेक शाक्य, रवि शाक्य, मोहनलाल, गौतम शाक्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान आंदोलन के साथ है कांग्रेस
जन अधिकार पार्टी के प्रदर्शन के दौरान पहुंचे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक किसानों को आंदोलन खत्म नहीं करना चाहिए। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। पार्टी हाईकमान का निर्देश मिलते ही कांग्रेस स्थानीय स्तर पर आंदोलन के समर्थन में संघर्ष शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed