{"_id":"6154bf778ebc3e93ff1c1f1a","slug":"physical-abuse-on-the-pretext-of-marriage-woman-pleads-for-justice-from-kotwali-police-kannauj-news-knp655296466","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, महिला ने कोतवाली पुलिस से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, महिला ने कोतवाली पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
कन्नौज । विधवा को शादी का झांसा देकर युवक लगातार तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। केसीसी बनवाकर महिला की पांच लाख की धनराशि हड़प ली। महिला ने शादी पर जोर डाला तो युवक ने पीट दिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने तिर्वा कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
तिर्वा कोतवाली इलाके के एक गांव की विधवा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चार वर्ष पूर्व पति की मौत हो गई थी। एक वर्ष बाद गांव के युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी करने का वायदा किया। करीब तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। वह गर्भवती हो गई। तब शादी के लिए कहा। इस पर युवक ने बाद में शादी की बात कहकर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद उसकी खेतिहर जमीन पर केसीसी बनवा कर पांच लाख रुपये की धनराशि हड़प ली। पिछले दिनों उसने शादी करने पर जोर डाला तो उसके साथ मारपीट कर दी।
इस मामले में तिर्वा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।