फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   othre

अगैती आलू के लिए आफत बनी गर्मी

Tue, 22 Sep 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
othre
कन्नौज। सितंबर में अप्रैल जैसी गर्मी जहां लोगों को बेहाल किए है वहीं अगैती आलू का रकबा भी कम होने की आशंका है। आलू बोवाई के समय अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक होना चाहिए लेकिन इस समय 37 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। गर्मी का हाल ये है कि दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटे जैसी स्थिति रहती है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में करीब 10 हजार हेक्टेयर में अगैती आलू की बोवाई की जा रही है। अगैती आलू की बुवाई का समय है। बुवाई के समय 27 डिग्री तापमान होना चाहिए लेकिन अभी 36 से 37 डिग्री तापमान है। ये तापमान बहुत अधिक है। इतने अधिक तापमान में बीज सड़ने की आशंका रहेगी। इससे किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि पिछले सालों में 15 सितंबर से तापमान 30.5 डिग्री सेल्यियस के आसपास पहुंच जाता था, लेकिन इस समय 37 डिग्री के आसपास है। रात में ठंडक का एहसास भी होता है।उन्होंने बताया कि वन क्षेत्रों में आई कमी के कारण बारिश कम हो रही है। जिन क्षेत्रों में प्रदूषण कम और वनक्षेत्र हैं वहां अच्छी बारिश होने से मौसम नरम है। अभी कुछ दिनों तक सूरज के तेवर तल्ख ही रहेंगे। एक अक्तूबर के बाद गर्मी और उमस से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के कारण धान में लग रहा रोग
जिला कृषि अधिकारी राम मिलन परिहार ने बताया कि 21 हजार हेक्टेयर में धान की फसल खड़ी है। इस समय 37 डिग्री तापमान धान के लिए अनुकूल नहीं है। खेत में नमी बनी रहनी चाहिए, धूप अधिक होने से पानी जल्दी सूख जाता है, इससे ही खैरा रोग, चतरा रोग और झुलसा रोग लग रहे हैं। गर्मी और रोग लगने के कारण उपज दो प्रतिशत तक घटने की आशंका है।

पंखे और कूलर भी नहीं आ रहे काम
दोपहर में भीषण गर्मी होने से कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। पंखा चलने के बाद भी लोगों को पसीना छूट रहा हैं। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा जैसा रहता है। शाम पांच बजे के बाद बाजारों में रौनक लौटती है।
एक सप्ताह का तापमान
21 सितंबर 36.0 डिग्री 28.04 डिग्री
20 सितंबर 35.02 डिग्री 25.08 डिग्री
19 सितंबर 37.0 डिग्री 27.08 डिग्री
18 सितंबर 37.02 डिग्री 27.05 डिग्री
17 सितंबर 36.0 डिग्री 27.03 डिग्री
16 सितंबर 36.05 डिग्री 27.08 डिग्री
15 सितंबर 34.02 डिग्री 27.03 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed