फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

संविदा कर्मी का रुपये लेते वीडियो वायरल, सेवा समाप्त

Fri, 09 Oct 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
other
गुरसहायगंज(कन्नौज)। सीएचसी मेटरनिटी विंग में संविदा पर तैनात नर्स का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन

तिर्वा थाना क्षेत्र के ग्राम भनपुरा नारायणपुर निवासी लकी की पत्नी गर्भवती पत्नी प्रीति को तीन दिन पहले सीएचसी स्थित मेटरनिटी विंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर संविदा स्टाफ नर्स निरुपमा पाल ने प्रसव कराया। प्रीति ने पुत्री को जन्म दिया। प्रीति के पति लकी ने बताया कि आशा बहू छुनी देवी और मां ऊषा देवी मौजूद थे।

निरुपमा ने बच्चे का वजन करने के एवज में 100 रुपये रुपये लिए। इसके बाद एक हजार रुपये की मांग की। मां ने 800 रुपये दिए, इसके बावजूद नर्स 200 और मांगती रही। नर्स का रुपये मांगने का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्टाफ नर्स कहा कहना था रिश्वत नहीं ली थी, बहू को पहला बच्चा होने पर सास ने मिठाई के लिए रुपये दिए थे। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि संविदा स्टाफ नर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed