{"_id":"585ec0ff4f1c1bf248e3c66a","slug":"old-notes-out-of-the-temple-donation-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के दानपात्र से निकले पुराने नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के दानपात्र से निकले पुराने नोट
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला तिवारियान स्थिति भगवान रुद्रेश्वरनाथ मंदिर के दानपात्र का शनिवार को जब ताला खोला गया तो उसमें एक हजार का एक व पांच सौ के दो नोट देखकर लोग दंग रह गए। दिन भर नगर में यह चर्चा का विषय बना रहा कि आखिर किस व्यक्ति ने ये नोट दानपात्र में डाले होंगे।
मंदिर में लगे दानपात्र का ताला शनिवार को खोला गया। मंदिर व्यवस्थापक अंकित तिवारी ने बताया कि दानपात्र में एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट निकले। इससे 15 दिन पहले उन्होंने ताला खोला था, तब इस तरह का कोई नोट नहीं निकला था। खास बात यह है कि पांच सौ के जो दो नोट निकले, उसमें एक नोट नकली था। मोहल्ले के लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा कि लोग निजी स्वार्थ के लिए भगवान के साथ भी धोखा करने से नहीं चूक रहे हैं।