{"_id":"46a1a3ddaa5815678d4e65453d95781c","slug":"now-get-cheaper-wheat-to-the-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मिलेगा गरीबों को सस्ता गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मिलेगा गरीबों को सस्ता गेहूं
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा के तहत उपभोक्ताओं को इसी माह से सस्ता
विज्ञापन
गेहूं और चावल मिलना शुरू हो जाएगा। पूर्ति विभाग ने वितरण के लिए
राशनकार्ड कोटेदारों को सौंप दिए जा चुके हैं।
पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार और चक्रमणि मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र को 10 और 11 जनवरी को राशन कोटे की दुकान पर ही पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की मौजूदगी में इनका वितरण उपभोक्ताओं में किया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि वितरण के समय जिला स्तर से नामित पर्यवेक्षक सहित प्रधान, रोजगार सेवक और शिक्षा समिति के प्रेरक आदि भी मौजूद रहेंगे।
समस्त कोटेदारों को एक आपत्ति रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया गया है। इसमें राशनकार्ड में गलत प्रविष्टियों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा, ताकि संशोधन किया जा सके। फिलहाल यह राशनकार्ड एक पन्ने का महिला मुखिया के फोटो सहित है। इसी पर राशन वितरण का ब्योरा अंकित किया जाएगा।
जल्द ही इसकी जगह पर नया लेमिनेटेड राशन कार्ड दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छिबरामऊ तहसील के शहरी क्षेत्र की फीडिंग चल रही है। जल्द ही यह राशन कार्ड भी प्राप्त हो जाएंगे। अब तक 25 हजार राशन कार्ड आ चुके हैं, जिन्हें इसी माह सस्ता अनाज मुहैया कराया जाएगा।
उधर, खाद्य सुरक्षा के तहत कोटेदारों में वितरण के लिए पहले की अपेक्षा 54 प्रतिशत ज्यादा अनाज आया है। एसएमआई राजकुमार चौधरी ने बताया कि अंत्योदय योजना में पहले की तरह 724.17 क्विंटल चीनी आई है, जबकि गृहस्थ पात्र योजना में 5419.73 क्विंटल गेहूं और 2322.75 क्विंटल चावल आया है।
कोटेदारों में अनाज का वितरण किया जा रहा है। उधर, अब हर राशनकार्ड के साथ आधार कार्ड का लिंक कराना अनिवार्य है। जिनके आधार कार्ड अब तक नहीं बने हैं, उनके लिए कोटेदार की दुकान पर आधार कैंप लगाया जाएगा। उधर, खाद्य सुरक्षा के तहत बीपीएल और एपीएल श्रेणी खत्म कर दी गई है।
पहले एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय तीन तरह के राशनकार्ड थे, अब केवल दो श्रेणी में हैं। अंत्योदय कार्ड पहले की तरह मान्य है, जबकि दूसरी श्रेणी में पात्र गृहस्थी हैं।