फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Not only the elderly but even the young are becoming victims of arthritis.

Kannauj News: बुजुर्ग ही नहीं, युवा भी हो रहे गठिया रोग के शिकार

Fri, 13 Oct 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Not only the elderly but even the young are becoming victims of arthritis.
तालग्राम। गठिया रोग के बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा भी शिकार हो रहे हैं। सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 10 फीसदी मरीज गठिया की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने विश्व गठिया दिवस पर बताया कि जीवनशैली को संतुलित बनाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन



सीएचसी में हुए कार्यक्रम के दौरान डाॅ. योगेश कुमार ने बताया कि गठिया का सबसे अधिक प्रभाव घुटनों में और इसके बाद कूल्हे की हड्डियों पर पड़ता है। इससे बदन में दर्द और अकड़न महसूस होती है। कभी-कभी उनके हाथों, कंधों और घुटनों में सूजन और दर्द रहता है। ऐसे लोगों को अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

अर्थराइटिस जोड़ों की सूजन है। बुजुर्गों के साथ युवा भी गठिया से परेशान हो रहे हैं। सामान्य स्थिति में आस्टियो अर्थराइटिस 50 वर्ष की उम्र के बाद होता है। यह शरीर पर निर्भर करता है कि जोड़ों को कितना और किस तरह से इस्तेमाल किया गया है। अर्थराइटिस के लक्षण आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ विकसित होते हैं, लेकिन यह अचानक भी समस्या बन सकते हैं। इसके अलावा, गलत तरीके से अधिक देर तक झुककर काम करना, सिर पर नियमित तौर पर वजन उठाना, झुककर कोई वजन उठाना, कंप्यूटर के सामने गलत तरीके से घंटों बैठे रहना, मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करना, गर्दन झुकाकर घंटों काम करने से भी गठिया की शिकायत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
इनसेट---

ऐसे करें बचाव

- जंक फूड से तौबा करें, रोजाना सैर करें।

- धूम्रपान और शराब का सेवन न करें, यह हड्डियों को कमजोर बनाता है।

- साइकिलिंग करके हड्डियों को मजबूत बनाएं।

- रोजाना संतुलित आहार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed