फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mundan sanskaar se laut raheen mahilaon se abhadrata, chaalak ko peeta

मुंडन संस्कार से लौट रहीं महिलाओं से अभद्रता, चालक को पीटा

Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
mundan sanskaar se laut raheen mahilaon se abhadrata, chaalak ko peeta
विशुनगढ़(कन्नौज)। माधौनगर से मुंडन कराकर ट्रैक्टर से लौट रहीं महिलाओं से अभद्रता की गई। युवकों ने चालक को भी पीट दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने साइड न देने पर कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक समेत चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरामपुर निवासी शिववीर सिंह पुत्र मजनू सिंह यादव अपने परिजनों के साथ पौत्र कार्तिकेय का मुंडन संस्कार कराने माधौनगर गए थे। उन्होंने बताया कि ग्राम सरदामई के पास स्थित ईंट भट्ठा के पास अरशद व नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद ने अपने तीन साथियों के साथ ट्रैक्टर के आगे कार लगा दी। चालक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। ट्रैक्टर में मौजूद महिलाओं से भी अभद्रता की। शिववीर ने बताया कि मारपीट की सूचना पर गांव के अनिल कुमार, सोनू, सुमित व लक्ष्मण निवासी ग्राम चतुरीपुर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से ग्राम सरदामई निवासी अरशद मंसूरी ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ कार से गांव लौट रहे थे। उसी समय माधौनगर विशुनगढ़ मार्ग पर कुछ लोगों ने कार पर हमला कर दिया। पथराव करते हुए लाठी-डंडे चलाने शुरू कर दिए। पथराव से कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह जान बचाई। विवाद की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि साइड को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने सुखराम गांव के तीन युवकों सहित चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं शिववीर सिंह का कहना है कि उन्होंने घटना की तहरीर दी थी। पुलिस कार्रवाई करने के बजाय समझौते का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed