फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother-in-law gets 10 years imprisonment for dowry death

Kannauj News: दहेज हत्या में सास को 10 साल की कैद

Tue, 18 Jul 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 18 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law gets 10 years imprisonment for dowry death
कन्नौज। करीब चार साल पहले बहू को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी सास को दस साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आठ हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी। यह फैसला जज इंद्रजीत द्वितीय ने सुनाया। जबकि साक्ष्यों के अभाव में पति को दोष मुक्त करार दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश किए गए।
विज्ञापन




शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी एजाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसने अपनी पुत्री शाहीन की शादी तीन दिसम्बर 2018 को गांव के ही जीशान के साथ की थी। शादी में सामर्थ के अनुसार खूब दान दहेज दिया था। शादी में मिले दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं हुए। अतिरिक्त दहेज में बाइक व व्यापार करने के लिए तीन लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी को मानसिक व शारीरिक प्रताड़नाएं देने लगे।
विज्ञापन

14 अप्रैल 19 की दोपहर बेटी के घर से शोरगुल व धुआं उठता दिखाई दिया। जिस पर मोहल्ले वाले मौके पहुंच गए। एक कमरे की कुंडी बंद थी और बटी आग की लपटों में घिरी हुई चीख रही थी। आरोप लगाया था कि पति जीशान, सास अनवरी बेगम व ससुर इरफान उर्फ तौला ने बेटी को आग लगा दी। बेटी को गंभीर हालत में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सैफई जाते समय रास्ते में बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की विवेचना कर पति व सास के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज इंद्रजीत द्वितीय ने सास अनवरी बेगम को दोषी करार देते हुए दस साल कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आठ हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। साक्ष्यों के अभाव में पति जीशान को दोष मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed