{"_id":"66a2c422157e3547be069484","slug":"missing-students-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-accused-of-murde-kannauj-news-c-214-1-knj1005-116286-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लापता छात्रा का संदिग्ध हालात में लटकता मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लापता छात्रा का संदिग्ध हालात में लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
कन्नौज। लापता छात्रा का शव गांव के बाहर पेड़ में दुपट्टे के फंदे से संदिग्ध हालात में लटकता मिला। छात्रा की मां ने तीन लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव का पोस्टमार्टम कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कछपुरवा निवासी शालिनी (16) जशोदा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। शालिनी के पिता सतीश चंद्र पुणे में रहकर मजदूरी करते हैं। मां संतोषी देवी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे शालिनी घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। वह किताबें खरीदने के लिए घर से 25 सौ रुपये और मोबाइल सही कराने के लिए ले गई थी। दोपहर में जब शालिनी स्कूल से घर नहीं आई तो उन्होंने आसपास के बच्चों से बेटी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि शालिनी आज स्कूल गई ही नहीं थी।
इसके बाद बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बेटी की कोई जानकारी न मिलने पर मां सदर कोतवाली पहुंची, जहां पर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार सुबह बेटी का शव गांव के बाहर पेड़ में दुपट्टे से संदिग्ध हालात में लटकता मिला। ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। मां संतोषी देवी ने गांव के दो युवकों सहित तीन लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। सदर कोतवाल जेपी शर्मा, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
मोबाइल से खुलेगा मौत का राज
छात्रा घर से मोबाइल लेकर निकली थी। मौके पर छात्रा के पास से न तो 25 सौ रुपये मिले और न ही मोबाइल मिला। मोबाइल ज्यादातर छात्रा के पास ही रहता था। पुलिस मोबाइल की तलाश कर रही है। मोबाइल से ही छात्रा की मौत का राज खुल सकता है।
इनसेट
मां बोली छेड़छाड़ करते थे तीन युवक
छात्रा की मां ने बताया कि गांव के एक युवक ने साल भर पहले बाइक से बेटी के टक्कर मार दी थी। जिसको लेकर उसके परिवार से रंजिश चल रही थी। युवक अपने भाई और एक व्यक्ति के साथ मिलकर बेटी से कई बार छेड़छाड़ भी कर चुका था, पर कभी पुलिस से शिकायत नहीं की। मां ने तीनों युवक पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
इनसेट
कोतवाल बोले: मां की डांट और मारने से थी नाराज
कोतवाल ने बताया कि घर में एक छोटा मोबाइल था, जो ज्यादातर छात्रा के पास ही रहता था। मां ने मोबाइल मांगा तो वह नाराज हो गई थी और मां ने उसे डांटा व मारा भी था। इससे छात्रा नाराज थी और दो दिनों से खाना भी नहीं खाया था। इसी कारण छात्रा नाराज होकर घर से स्कूल जाने के लिए निकली और फिर घर वापस नहीं आई। रात में छात्रा ने अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी।