फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Market power cut for 96 hours, anger among people

Kannauj News: 96 घंटो से बाजार की बिजली गुल, लोगों में आक्रोश

Fri, 05 Apr 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Market power cut for 96 hours, anger among people
तालग्राम। कस्बा अमोलर में 25 केवीए ट्रांसफार्मर चार दिनों से खराब पड़ा है। बंच केबल भी जगह-जगह फुंकी पड़ी है। इससे आधे बाजार में आपूर्ति न होने से लोगों में आक्रोश है। उपभोक्ताओं की मांग के बाद भी लापरवाही के चलते अभी तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



अमोलर कस्बे में चौराहे के पास रखा ट्रांसफार्मर चार दिन से फुंका पड़ा है, जिसके कारण आधा बाजार अंधेरे में डूबा हुआ है। एक माह पहले ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी काफी मशक्कत के बाद बदला गया था। जो एक माह में दगा दे गया। गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी हो रही है। अंधेरे में चोरी होने जैसी घटनाओं का भी दुकानदारों को भय सता रहा है, लेकिन इस ओर किसी अफसर की नजर नहीं जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदार राजेश सविता, अनिल, अर्पित व दिनेश का कहना है कि लाइट न आने से इन्वर्टर भी बंद पड़े हुए हैं। बिजली विभाग के अफसर से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की गई है। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि केबल और ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed