फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   manoj kee hatya ke aaropiyon ko bheja jel

मनोज की हत्या के आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 25 Nov 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
manoj kee hatya ke aaropiyon ko bheja jel
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी रिंकू और विश्व प्रताप। - फोटो : KANNAUJ
छिबरामऊ (कन्नौज)। होटल संचालक मनोज गुप्ता के हत्यारोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बेवर निवासी होटल संचालक मनोज गुप्ता की 28 अक्तूबर की सुबह प्रेमपुर में जीटी रोड पर होटल में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी रिंकू श्रीवास्तव पुत्र मैकूलाल निवासी हरीनगर बेवर मैनपुरी और विश्व प्रताप पुत्र महेश निवासी हिमांयूपुर भोगांव मैनपुरी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। रिंकू के कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हुए तमंचा और कारतूस बरामद किया।

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में खुलासा किया। इस दौरान एसपी ने बताया कि रिंकू की पत्नी की मौत हो गई थी। इसी बीच मनोज गुप्ता पुलिस मुठभेड़ में जेल चला गया था। इससे रिंकू मनोज की पत्नी के साथ रहने लगा। उससे एक बेटा भी हुआ था। मनोज के जेल से छूटने पर बच्चे और पत्नी उसके साथ चले गए। रिंकू मनोज की पत्नी से बात करता था। इसकी जानकारी होने पर मनोज ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसी से रिंकू ने दोस्त विश्व प्रताप के साथ योजना बनाकर 28 अक्तूबर को मनोज गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed