फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mahila kee maut, dahej hatya ka lagaaya aarop

महिला की मौत, दहेज हत्या का लगाया आरोप

Sun, 22 Nov 2020 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
mahila kee maut, dahej hatya ka lagaaya aarop
20सीएचबीपी56- पूनम की फाइल फोटो । संवाद
विज्ञापन

20सीएचबीपी57- पूनम के रोते-बिलखते परिजन। संवाद
20सीएचबीपी58- मृतका के परिजनों से जानकारी लेते सीओ शिव कुमार थापा। संवाद
महिला की मौत, दहेज हत्या का लगाया आरोप
नायब तहसीलदार ने दर्ज किए मृतका के परिजनों के बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। बेटी की मौत की सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अल्हादादपुर निवासी पूनम (24) पत्नी रावेंद्र की शुक्रवार देर रात मौत के बाद शनिवार को मृतका के मायके पक्ष के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचे। यहां हंगामा किया। मृतका के पिता रामचंद्र कश्यप पुत्र छोटेलाल कश्यप निवासी हमीरपुर, थाना एरवाकटरा, जिला औरैया ने बताया कि उन्होंने बेटी पूनम की शादी पांच फरवरी 2016 को अल्हादादपुर थाना सौरिख के युवक के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में पचास हजार रुपये व बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। सीओ शिव कुमार थापा ने अस्पताल पहुंचकर मृतका के परिजनों से जानकारी ली। नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा ने मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम के तीन साल का बेटा पीयूष है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बेहाल हाल था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से हत्या की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed