फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kantenar se bhidee baik, sipaahee kee maut

कंटेनर से भिड़ी बाइक, सिपाही की मौत

Wed, 12 May 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
kantenar se bhidee baik, sipaahee kee maut
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मछैया गांव के पास मंगलवार की शाम आगे जा रहे कंटेनर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रही बाइक कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में कन्नौज शहर से डाक लेकर आ रहे बाइक सवार पैरोकार सिपाही की मौत हो गई। सूचना पर एसपी प्रशांत वर्मा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इन्होंने घटना की जानकारी ली। बाइक सवार सिपाही हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी रमेश चंद्र तोमर का पुत्र रॉकी तोमर (28) पुलिस सेवा में 2019 में भर्ती हुआ था। प्रशिक्षण के बाद कन्नौज जिले के तालग्राम थाने में पहली तैनाती थी। इन दिनों वह पैरोकार की ड्यूटी कर रहा था। मंगलवार को कन्नौज शहर से डाक लेकर बाइक से थाने लौट रहा था। शाम लगभग चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के मछैया गांव के पास आगे जा रहे कंटेनर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में रॉकी तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कंटेनर समेत भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ शिव प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल व दरोगा राजेश प्रताप सिंह ने रॉकी तोमर को मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है। क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने थाने में खड़ा कराया है। पुलिस ने कंटेनर और चालक की तलाश में काफी दूर तक पीछा भी किया, वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस अब टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूट फूट कर रोया स्टाफ
तालग्राम। मिलनसार सिपाही रॉकी की मार्ग दुर्घटना में मौत के बाद साथी सिपाही कर्मवीर, सचिन, आकाश, सचेंद्र, धीरज, रत्नेश, रोहित समेत पूरे स्टाफ का धैर्य टूट गया। ज्यादातर फूट-फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed