फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Police tops in IGRS grievance redressal.

Kannauj News: किसानों से संवाद कर मंत्री ने आधुनिक खेती पर दिया जोर

Thu, 11 Jun 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kannauj Police tops in IGRS grievance redressal.
ठठिया। विकसित कृषि संकल्प एवं सघन खेत बचाओ अभियान के तहत प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री ने किसानों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए नवीन पद्धतियों के उपयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि विकसित कृषि ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला है। कहा कि किसान उपजाऊ भूमि, जल संसाधनों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए कृषि को अधिक सुरक्षित और लाभकारी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्नत बीजों, आधुनिक सिंचाई तकनीकों और मृदा संरक्षण के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। संवाद के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्री के समक्ष रखे, जिन पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed