फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

जामुन तोड़ने को पेड़ पर चढ़ा युवक गिरा, मौत

Sun, 21 Jun 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
सौरिख। जामुन के पेड़ पर चढ़ा युवक पेड़ की टहनी टूटने से नीचे जा गिरा। शोरगुल सुनकर पहुंचे ग्रामीण उसको अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के ग्राम सज्जनपुर निवासी मोहित कठेरिया (21) पुत्र संतोष कुमार कठेरिया बचपन से नाना राजकुमार के घर ग्राम बहादुरपुर में रह रहा था। रविवार की सुबह ही वह गांव के पास सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ पर चढ़ा, तभी टहनी टूट गई और वह नीचे जा गिरा। पेड़ से गिरने से उसकी सिर में गंभीर चोटें आ गईं। परिजन घायल मोहित को आनन-फानन में बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मोहित दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन हो जाने के कारण वह दो माह पहले ही घर लौटकर आया था। मोहित चार भाई व दो बहन हैं। उसके पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है और वह जन्म से ही अपने नाना के साथ रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed