{"_id":"67043eb507237d4a1a063cd4","slug":"js-senior-secondary-school-received-global-education-award-kannauj-news-c-214-1-knj1007-119591-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला ग्लोबल एजूकेशन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मिला ग्लोबल एजूकेशन अवार्ड
विज्ञापन
छिबरामऊ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयासों के चलते शिक्षा 360 एजुकेशन फॉर डेवलपमेंट नई दिल्ली द्वारा नगर की शिक्षण संस्था जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल को ग्लोबल एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार लेकर विद्यालय पहुंचे संस्था के प्रबंधक हिमांशू सक्सेना ने कहा कि सम्मान व पुरस्कार आगे और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करते है।
रविवार को नई दिल्ली के द्वारका स्थित होटल आईटीसी में आयोजित सम्मान समारोह में भारत व यूएई समेत अन्य कई देशों में संचालित विद्यालयों के प्रबंधक, संस्थापक व प्रधानाचार्य शामिल हुए थे। सद्गुरू ऋतेश्वर जी महाराज ने शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की। कहा कि बच्चों में संस्कार और संस्कृति विद्यालयों से ही प्राप्त होती है। उन्होंने जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक हिमांशू सक्सेना को आउट स्टैंडिंग स्कूल ऑफ द ईयर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया।
सोमवार को पुरस्कार के विद्यालय पहुंचे हिमांशू सक्सेना का शिक्षकों व छात्रों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के रूप में उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।