फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jio company manager injured in collision with unknown vehicle

Kannauj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से जियो कंपनी का मैनेजर घायल

Tue, 12 May 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Jio company manager injured in collision with unknown vehicle
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे जियो रिलायंस कंपनी के मैनेजर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला इब्राहिम गंज निवासी अंकित दुबे (31) पुत्र संजीव दुबे फर्रुखाबाद में जियो रिलायंस कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रविवार शाम वह फर्रुखाबाद से बाइक द्वारा अपने घर छिबरामऊ लौट रहे थे। तभी साईं मीर स्कूल के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया गया कि उनके पीछे मोहल्ले के ही अशोक दुबे पुत्र रामानंद दुबे आ रहे थे। उन्होंने घायल अंकित को तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed