फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   jilaadhikaaree ne lagavaaya pahala teeka, bole- koee takaleeph nahin

जिलाधिकारी ने लगवाया पहला टीका, बोले- कोई तकलीफ नहीं

Sat, 06 Feb 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
jilaadhikaaree ne lagavaaya pahala teeka, bole- koee takaleeph nahin
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला चिकित्सालय के टीकाकरण केंद्र पर जिलास्तरीय फ्रंटलाइन अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना से बचाव का टीका देने की शुरुआत की गई। जिलाधिकारी ने सबसे पहले टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि टीके से कोई तकलीफ नहीं है। टीका सुरक्षित है। किसी तरह का संदेह न करें। वहीं जिले के सात अस्पतालों के 10 बूथों पर 730 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। यह 79.61 प्रतिशत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल के बूथ पर पहुंचे। उन्होंने सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए काउंटर पर पंजीकरण कराया। इसके बाद कोरोना से बचाव का टीका दिया गया। वह तीस मिनट तक निगरानी कक्ष में रुके। इसी तरह एसपी प्रशांत वर्मा, अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, उपजिलाधिकारी सदर गौरव शुक्ला, तहसीलदार सदर अरविंद कुमार व अन्य राजस्व और पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को कोरोना टीका लगाया गया। डीएम ने कहा कि भ्रामक बातों पर ध्यान न दें। आगे आएं और टीकाकरण करवाएं। पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि टीका कब लग गया, पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि जिनके पास टीकाकरण से संबंधित संदेश मोबाइल पर पहुंच रहे, वह टीकाकरण जरूर कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कृष्ण स्वरूप ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.गीतम सिंह ने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीनेशन के पहले राउंड में 917 लोगों का पंजीयन किया गया था। 730 लोगों को टीका लगाकर सुरक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि जिन्हें शुक्रवार को टीका लगा, उन्हें अगला टीका पांच मार्च को लगेगा।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में लगी कोरोना वैक्सीन
मेडिकल कालेज 103
कन्नौज सीएचसी 77
जलालाबाद सीएचसी 39
छिबरामऊ सीएचसी 85
जिला अस्पताल 210
गुरसहायगंज सीएचसी 115
सौरिख सीएचसी 101
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed