{"_id":"5faff4868ebc3e9bdd1f7bcc","slug":"jeetee-rod-sthit-saraayameera-mein-laga-raha-jaam-kannauj-news-knp5942920123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड स्थित सरायमीरा में लगा रहा जाम।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड स्थित सरायमीरा में लगा रहा जाम।
विज्ञापन

- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में वाहनों के प्रवेश निषेध का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। इससे जाम की समस्या जस की तस है। कन्नौज, छिबरामऊ समेत गुरसहायगंज में पल-पल जाम की स्थिति बनी रहती है।
शहर में कन्नौज समेत कस्बा गुरसहायगंज व छिबरामऊ में सबसे अधिक जाम लगता है। पुलिस की व्यापारियों के साथ हर माह बैठक होती है। इसमें व्यापारी शहर में लगने वाले जाम की समस्या को उठाते हैं। पुलिस महकमा हर माह जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कड़ी कार्रवाई व जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात करने का आश्वासन देता है। दो-तीन दिन सख्ती से जाम की समस्या से कुछ हद तक राहत मिलती है। अफसरों के बेखबर होते ही कर्मी बेलगाम हो जाते हैं। ऐसे में जाम के हालत पहले जैसे हो जाते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आंख बंद किए रहते अफसर और कर्मी
सुबह नौ से रात 10 बजे तक कस्बों में बड़े वाहनों के प्रवेश पर जाम लग जाता है। ड्यूटी में लगे अफसर व कर्मी आंख बंद किए रहते हैं। कुछ कर्मी बड़े वाहनों के नगर में घुसते ही कार्रवाई के बजाय सुविधा शुल्क के चक्कर में पड़ जाते हैं। इससे जाम भयंकर हो जाता है।
विज्ञापन
जाम से ऐसे मिल सकता छुटकारा
वाहनों के प्रवेश निषेध के नियम का सख्ती से पालन हो।
-छोटे-बड़े वाहन आड़े-तिरछे न खड़े हों।
-बड़े वाहनों के घुसने पर जुर्माना लगाया जाए।
-ड्यूटी में लगे कर्मी मुस्तैदी से जिम्मेदारी का पालन करें।