फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   injeeniyaring kaalej mein lage vaatar koolar mein milee chhipakalee, chhaatron ne kaata hangaama

इंजीनियरिंग कालेज में लगे वाटर कूलर में मिली छिपकली, छात्रों ने काटा हंगामा

Fri, 13 Sep 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
injeeniyaring kaalej mein lage vaatar koolar mein milee chhipakalee, chhaatron ne kaata hangaama
हंगामा करते इंजीनियरिंग कालेज के छात्र। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। वाटर कूलर में मृत मिली छिपकली को देख छात्रों में हड़कंप मच गया। आक्रोशित छात्रों ने कालेज प्रशासन की लापरवाही मानते हुए जमकर हंगामा काटा। डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुंचे एसडीएम ने छात्रों से पूछताछ की। निरीक्षण के बाद डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में प्रथम वर्ष के करीब 250 छात्र हॉस्टल में रहते हैं। हास्टल में ही छात्रों के लिए तीन वाटर कूलर लगे हैं। गुरुवार सुबह वाटर कूलर में पानी कम निकलता देख छात्रों ने ऊपर का ढक्कन खोल दिया। यह पानी की मात्रा देखने लगे। अंदर मृत पड़ी छिपकली देखकर छात्रों में हड़कंप मच गया। इनमें आक्रोश पनपने लगा। छात्रावास से बाहर आकर यह हंगामा करने लगे। छात्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग कालेज में पानी की समस्या है। जब बिजली आती है तभी वाटर कूलर से पानी मिलता है। इंजीनियरिंग कालेज को 24 घंटे बिजली देने का आदेश है। रात के समय कटौती की जाती है। इससे पढ़ाई बाधित होती है। कालेज में गंदगी है। साफ-सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। मैस में गंदगी का अंबार लगा है। छिपकली, सांप समेत अन्य जहरीले कीड़े घूमते रहते हैं। इनसे खतरा बना रहता है। छात्रावास में लगे वाटर कूलर में छिपकली मिलने की सूचना पर डीएम रवींद्र कुमार ने एसडीएम महेंद्र कुमार को जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने वाटर कूलर का निरीक्षण करने के साथ-साथ छात्रों से वार्ता की। उन्होंने सफाई रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने छात्रावास व मैस का भी निरीक्षण किया। एसडीएम महेंद्र कुमार ने बताया कि वाटर कूलर में छिपकली मृत मिली है। उसे निकलवाकर वाटर कूलराें की साफ-सफाई करवाई गई है। उन्होंने बताया कि जब काफी देर तक बिजली नहीं आती, तो पानी की समस्या हो जाती है। छात्र ढक्कन खोलकर पानी निकालते हैं। ढक्कन खोलते समय छिपकली पानी में गिर गई होगी। कालेज में साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed