फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ' Hunger needs , tastes like "

‘भूख जरूरत, स्वाद कामना’

Fri, 09 Oct 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 09 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
' Hunger needs , tastes like "

श्रीराम कथा महोत्सव के अंतिम दिन राम राज्यभिषेक की

विज्ञापन
जीवंत झांकियों को देखकर भक्त भावविभोर हो उठे। इस दौरान कथा का रसपान कराते हुए ब्रह्मचारी ने आवश्यकता और कामना में अंतर का वर्णन करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राज्यभिषेक की कथा का संगीतमय वर्णन किया।

गोविंद सत साहित्य समिति, प्रभात फेरी मंडल की ओर से बटेश्वरदयाल महाविद्यालय में आयोजित नौ दिवसीय दुर्लभ सत्संग एवं श्रीराम कथा महोत्सव के अंतिम दिन ऋषिकेश के ब्रह्मचारी बाल संत भोले बाबा ने राम राज्यभिषेक के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने जरूरत और कामना में अंतर बताते हुए कहा कि जरूरत की पूर्ति की जा सकती है, पर कामना की पूर्ति कभी नहीं की जा सकती।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भूख जरूरत है और स्वाद कामना है। राम कहो राधे श्याम कहो मन मेरे और...बहना हो या भाई सब के हाथ कन्हाई भजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने पंडाल में उमड़ी भक्तों की भीड़ देखकर कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि भक्तों में भाव की कमी नहीं है।

उन्होंने भगवान से भाई बेटा मित्र, माता, पिता और गुरु का संबंध जोड़ लिया है। कथा के अंत में प्रस्तुत की गई राम दरबार की झांकी में गुरु वशिष्ठ ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का तिलक कर उनका राज्यभिषेक किया। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंज उठा। महिलाओं ने राम दरबार की झांकी पर पुष्प वर्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed