{"_id":"6a907d38bcd5b2ae6302735b","slug":"schools-opened-in-defiance-of-the-dms-order-kannauj-news-c-214-1-knj1008-155051-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीएम का आदेश दरकिनार कर खुले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीएम का आदेश दरकिनार कर खुले स्कूल
विज्ञापन
ठठिया। भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 27 अगस्त तक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कुछ निजी विद्यालयों में गुरुवार को कक्षाएं संचालित होने की शिकायत सामने आई।
ठठिया कस्बे के एपीएस पब्लिक स्कूल में भी 27 अगस्त को अवकाश घोषित होने के बावजूद नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों को विद्यालय बुलाए जाने की बात सामने आई। अभिभावकों का कहना है कि भारी बारिश के बीच बच्चों को स्कूल भेजने से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उनका आरोप है कि प्रशासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद विद्यालय का संचालन किया गया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि डीएम के आदेशानुसार 27 अगस्त तक विद्यालयों में अवकाश घोषित है। यदि कोई विद्यालय आदेश का उल्लंघन कर संचालित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।