फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Housing would be built not action

आवास न बनाया तो होगी कार्रवाई

Sat, 27 Feb 2016 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 27 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Housing would be built not action

तालग्राम बीडीओ ने शनिावर को लोहिया गांव समगुरा

विज्ञापन
बहादुरपुर पहुंचकर विकास कार्य जांचे। इस दौरान नालियां टूटी व कचरे से लबालब मिलीं। आवास के लिए धनराशि पा चुके कई लोग निर्माण कराते नहीं मिले। इस पर उन्हें नोटिस जारी करने का फरमान सुनाया गया।

वहीं पेयजल टंकी का निर्माण भी सुस्त मिला। तालग्राम ब्लाक में वित्तीय वर्ष 15-16 में समगुरा बहादुरपुर गांव लोहिया गांव के रूप में चयनित हुआ था। यहां 13 लाभार्थियों को लोहिया आवास, 11 लाभार्थियों को इंदिरा आवास दिए गए। वहीं 145 शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया।

शनिवार को बीडीओ पंकज यादव, एडीओ आईएसबी सेवाराम, सचिव रमेश चंद्र, रविप्रताप सिंह के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और प्रधान रामनिवास राजपूत व रोजगार सेवक सुनील कुमार से जानकारी हासिल की। पता चला कि इंदिरा आवास के दो लाभार्थियों को आवास मिले हैं पर वे एक-दूसरे के आवास नहीं बनने दे रहे हैं।

जमीन संबंधी विवाद किए हैं। इस पर बीडीओ ने एक लाभार्थी को समझाया। इसके अलावा एक दर्जन लाभार्थियों को लोहिया आवास दिए गए हैं, पर इनमें से अब तक किसी ने भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है, जबकि सभी लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त की धनराशि भेजी जा चुकी है।

बीडीओ ने आवास न बनाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, वहीं 145 के सापेक्ष 80 शौचालय ही बने मिले। पांच शौचालय निर्माणाधीन पाए गए, जबकि कई शौचालयों के गड्ढे मात्र एक फुट व्यास के थे, जिन्हें एक मीटर व्यास का करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि 276 मीटर सीसी रोड कटी पड़ी है, पर पाइप लाइन नहीं डाली गई।

नाली चोक होने से गलियों में गंदा पानी भरा मिला। ग्रामीणों ने शिकायत की कि बिजली पोल गाड़ दिए गए पर तार नहीं खींचे गए। निरीक्षण के दौरान विनोद कुमार, ध्रुव सिंह, रामदास ने लोहिया गांव की दुर्दशा पर नाराजगी जताई और बीडीओ से काम की गति तेज कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed