{"_id":"6a9efe29d4fb76f54b00f576","slug":"funds-in-499-gram-panchayats-to-be-audited-kannauj-news-c-214-1-knj1006-155639-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 499 ग्राम पंचायतों में निधि की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 499 ग्राम पंचायतों में निधि की होगी जांच
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की सभी 499 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत निधि के खातों और खर्चों का व्यापक भौतिक एवं वित्तीय सत्यापन कराया जाएगा। वित्तीय अनियमितताओं और बिना बोर्ड की अनुमति के बजट राशि निकालने की शिकायतों के बाद यह जांच शुरू हुई है। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश इसकी निगरानी करेंगे।
हाल के दिनों में कई ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये बिना प्रस्ताव और सक्षम अधिकारियों के अनुमोदन के बगैर निकाल लिए गए थे। मुख्य विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश को सभी 499 ग्राम पंचायतों के रिकॉर्ड खंगालने का निर्देश दिया। जांच जल्द पूरी करने को कहा गया है। इस जांच का मुख्य उद्देश्य पंचायत निधि के दुरुपयोग को रोकना है। डीपीआरओ ने बताया कि जांच के दौरान यदि किसी भी ग्राम पंचायत में बिना अनुमोदन या फर्जी दस्तावेज से सरकारी राशि निकालने का मामला सिद्ध होता है। तो संबंधित ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें वित्तीय वसूली के साथ-साथ विभागीय और कानूनी कार्रवाई भी शामिल है। सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।